स्वर्णरेखा महिला समिति का ब्यूटीशियन कार्यशाला का समापन   

Patratu : स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा आयोजित तीन महीने की ब्यूटीशियन कार्यशाला का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सोमवार को संपन्न हुआ। कार्यशाला में कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें से 4 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के बाद कार्यक्षेत्र में कदम रखा और अपनी सेवाएं

स्वर्णरेखा महिला समिति का ब्यूटीशियन कार्यशाला का समापन   
Advertisement

Patratu : स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा आयोजित तीन महीने की ब्यूटीशियन कार्यशाला का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सोमवार को संपन्न हुआ। कार्यशाला में कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें से 4 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के बाद कार्यक्षेत्र में कदम रखा और अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करना था।

समापन समारोह के अवसर पर स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष, रीता सिंह ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्रीमती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं महिलाओं को न केवल स्वरोजगार के अवसर देती हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती हैं। प्रतिभागियों ने समिति को उनके इस प्रेरणादायक कदम के लिए धन्यवाद दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.