विनोबा भावे विश्वविद्यालय में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का कैंपस भर्ती अभियान 12 को

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मुख्यालय परिसर में सुप्रसिद्ध टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पहली बार कैंपस भर्ती अभियान आगामी 12 फरवरी को आयोजित करने जा रहा है। यह भर्ती अभियान गैर तकनीकी स्नातकों के लिए आयोजित की जा रही है। इसकी जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का कैंपस भर्ती अभियान 12 को
Advertisement

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मुख्यालय परिसर में सुप्रसिद्ध टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पहली बार कैंपस भर्ती अभियान आगामी 12 फरवरी को आयोजित करने जा रहा है। यह भर्ती अभियान गैर तकनीकी स्नातकों के लिए आयोजित की जा रही है।
इसकी जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार ने कहा की विश्वविद्यालय की यह कोशिश है कि हमारे विद्यार्थियों का प्लेसमेंट बड़े-बड़े संस्थानों में हो। इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार टीसीएस जैसे कंपनी का आगमन होने जा रहा है। यह विश्वविद्यालय के लिए एक अत्यंत गौरव का विषय है। कुलपति ने बताया कि यह प्लेसमेंट विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसमें ऐसे विद्यार्थियों का प्लेसमेंट होना है जिनके पास कोई तकनीकी प्रमाण पत्र नहीं है।

टीसीएस के माध्यम से प्लेसमेंट अपने आप में बहुत मायने रखता है। इसके माध्यम से प्लेसमेंट किए गए अभ्यर्थियों को बाद में पदोन्नति के भी अवसर प्राप्त होंगे। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट पदाधिकारी डॉ पंकज मांझी ने बताया कि यह क्रांतिकारी पहल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार की दूरदर्शी और प्रभावी प्रशासनिक नेतृत्व का प्रमाण है। डॉ माझी ने बताया कि कुलपति के व्यक्तिगत संपर्क से ही टीसीएस जैसे कंपनी विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट आयोजित करने को तैयार हुई है। बता दें कि बीते एक फरवरी को टीसीएस के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर का दौरा किया और अतिथि गृह, बहुउद्देशीय परीक्षा हॉल, ऑडिटोरियम एवं संगोष्ठी हॉल सहित विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय के उन्नत बुनियादी ढांचे और कुलपति से विस्तृत विमर्श के उपरांत वह प्रभावित हुए।
श्री गौरव ने बताया कि विश्वविद्यालय मे उत्कृष्ट एवं उच्चस्तरीय सुविधाएं, काबिल शिक्षक और प्रभावशाली संरचना है। राज्य विश्वविद्यालयों में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। इस सराहनीय व्यवस्था को देखते हुए, उन्होंने तत्काल प्लेसमेंट ड्राइव की तिथि को अंतिम रूप दिया।
बताते चलें कि भर्ती अभियान 12 फरवरी के सुबह 9:00 बजे विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में शुरू हो जाएगा, जिसमें बैंक ऑफिस ऑपरेशन्स (डेटा प्रोसेसिंग), के लिए बी कॉम, बीए, बीबीए और बीएससी डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं। बताया गया कि परास्नातक और पूर्व कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।

ज्ञात हो कि चयन प्रक्रिया के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के चरण इस प्रकार हैं:

  • TCS नेक्स्ट स्टेप पोर्टल पर जाएं।
  • “रजिस्टर नाउ” पर क्लिक करें और “BPS” श्रेणी का चयन करें।
  • आवश्यक विवरण भरें और आवेदन पत्र सबमिट करें।
  • जिन उम्मीदवारों के पास पहले से CT/DT आईडी है, वे लॉग इन करें और अपना आवेदन अपडेट करें।
  • अनिवार्य: TCS पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को भागीदारी की पुष्टि करने के लिए एक Google फ़ॉर्म भी भरना होगा।

आवश्यक दस्तावेज़ (मूल एवं प्रतियां)

  • TCS आवेदन पत्र प्रिंटआउट (अनिवार्य)
  • नवीनतम रिज्यूमे और पासपोर्ट आकार की फोटो (1)
  • सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र (आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी)
  • कॉलेज आईडी कार्ड
  • अकादमिक प्रमाणपत्र – 10वीं, 12वीं और सभी सेमेस्टर की स्नातक अंकतालिकाएँ
  • स्नातक डिग्री / प्रोविजनल प्रमाणपत्र / कोर्स समापन प्रमाणपत्र

डॉ पंकज मांझी ने बताया कि कुलपति के इस प्रयास से “इंडस्ट्री और अकादमी” के बीच साझेदारी का एक स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ होगा। इसके माध्यम से शीर्ष कॉर्पोरेट अवसरों से विश्वविद्यालय के विद्या विद्यार्थियों को सीधे जोड़ा जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *