दो ट्रकों में टक्कर, दो की मौत

Latehar : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची -डालटेनगंज मुख्य मार्ग पर स्थित सेन्हा गांव के पास मंगलवार को दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गयी। इस घटना में ट्रक चालक रानू उरांव (40) तथा दूसरे ट्रक के खलासी अंकुल कुमार (30)की मौत

दो ट्रकों में टक्कर, दो की मौत
Advertisement

Latehar : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची -डालटेनगंज मुख्य मार्ग पर स्थित सेन्हा गांव के पास मंगलवार को दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गयी। इस घटना में ट्रक चालक रानू उरांव (40) तथा दूसरे ट्रक के खलासी अंकुल कुमार (30)की मौत हो गई। मृतक रानू उरांव लातेहार थाना के धनकारा गांव का रहने वाला था । जबकि अंकुल कुमार कनौज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से सीमेंट लेकर एक ट्रक लातेहार की ओर आ रही थी। जबकि दूसरी ट्रक दिल्ली सेओडिशा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर स्थित मोड़ के पास दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक पर सवार ड्राइवर और खलासी ट्रक में ही फंस गए। बाद में घटना की सूचना होने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से ट्रकों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस की टीम ने सभी को एंबुलेंस के माध्यम से चंदवा अस्पताल भेजा । लेकिन इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने रानू उरांव और अंकुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *