स्टार इंटरनेशनल स्कूल में फैंसी ड्रेस और इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन

Ranchi : स्टार इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को फैंसी ड्रेस और इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में विद्यालय के चारों हाउस के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फैंसी

स्टार इंटरनेशनल स्कूल में फैंसी ड्रेस और इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन
Advertisement

Ranchi : स्टार इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को फैंसी ड्रेस और इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में विद्यालय के चारों हाउस के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने विभिन्न ऐतिहासिक और काल्पनिक पात्रों का रूप धारण कर अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता में सभी हाउस में एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत की, पारंपरिक बॉलीवुड और पश्चिमी नृत्य शैलियों का मनमोहक संगम देखने को मिला।

स्टार इंटरनेशनल स्कूल में फैंसी ड्रेस और इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन
स्टार इंटरनेशनल स्कूल में फैंसी ड्रेस और इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुष्मिता साहू, नेहा सुल्तानिया, शर्मिला घोष शामिल थी जिन्होंने प्रस्तुति, भाव- भंगिमा, कॉस्ट्यूम और नृत्य कौशल के आधार पर विजेताओं की घोषणा की।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेता- प्रेप – प्रथम- नायरा, द्वितीय-तेजस्वी, कक्षा 1-प्रथम- शिवांश, द्वितीय- आराधना, ईशान, कक्षा 3-प्रथम- हर्षल, श्रेयांश, द्वितीय- आरुषि, मिस्टी, कक्षा 4-प्रथम -आयुष्मान, द्वितीय-आकृति, कक्षा 5-प्रथम- हर्षित, द्वितीय-आराध्या। वहीं, इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता के विजेता-प्रथम-गोदावरी हाउस, द्वितीय-नर्मदा हाउस रहे।
मुख्य अतिथि ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान की और छात्रों के प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *