पीवीयूएनएल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन, 16 गांवों की टीमें ले रही हैं भाग

Hazaribagh : पीवीयूएनएल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हेसला के इमली ग्राउंड में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के सदस्य रौशन लाल चौधरी थे। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) अनुपम मुखर्जी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एफएम) मनीष खेतरपाल, मानव संसाधन प्रमुख जियाउर

पीवीयूएनएल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन, 16 गांवों की टीमें ले रही हैं भाग
Advertisement

Hazaribagh : पीवीयूएनएल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हेसला के इमली ग्राउंड में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के सदस्य रौशन लाल चौधरी थे। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) अनुपम मुखर्जी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एफएम) मनीष खेतरपाल, मानव संसाधन प्रमुख जियाउर रहमान सहित पीवीयूएनएल के अन्य कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय खेल संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पीवीयूएनएल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन, 16 गांवों की टीमें ले रही हैं भाग
पीवीयूएनएल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन, 16 गांवों की टीमें ले रही हैं भाग

इस टूर्नामेंट में 16 गांवों की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच गेंगदा और तलटांड के बीच खेला गया, जिसमें गेंगदा ने 2-1 से जीत दर्ज की। इसके बाद हरिहरपुर और सहिटांड के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हरिहरपुर ने 3-1 से जीत हासिल की। तीसरा मैच पीवीयूएनएल टीम और बलकुदरा के बीच खेला गया, जिसमें बलकुदरा ने 3-1 से जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। मैचों का संचालन रामगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के रेफरी कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मुखिया हेसला वीरेंद्र झा, पूर्व मुखिया पंच मंदिर राहुल रंजन और मुखिया काटिया किशोर महतो भी उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं को फुटबॉल के प्रति प्रेरित करना है। पीवीयूएनएल प्रबंधन ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं और खेल भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *