आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने की खुदकुशी

Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बैरक से सटे बाथरूम में कैदी की डेड बॉडी गमछे के सहारे फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया है। मंगलवार सुबह

आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने की खुदकुशी
Advertisement

Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बैरक से सटे बाथरूम में कैदी की डेड बॉडी गमछे के सहारे फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया है। मंगलवार सुबह को शव पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेजा गया। जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। जेल के अंदर कैदी के जरिये सुसाइड करने के मामले को बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।

कैदी की पहचान शाबीर अंसारी( 34) के रूप में हुई है। शाबिर गढ़वा जिले के रमना का रहने वाला था। हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वर्ष 2023 से वह मेदनीनगर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था।

जानकारी के अनुसार कुछ कैदियों ने बैरक से सटे बाथरूम में शाबिर अंसारी का शव फंदे पर लटका देखा । सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में अफ़रा तफरी मच गई। जेलर आशीष कुमार सिन्हा सहित अन्य कर्मियों ने बाथरूम से शव को उतारा और फिर उसे एमआरएमसीएच में भेजा। यहां डॉक्टर ने कैदी को मृत पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड के माध्यम से वीडियो ग्राफी करते हुए पोस्टमार्टम किया जाएगा। जेलर आशीष कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *