भाजपा नेता अनिल टाईगर की हत्या के विरोध में रांची बंद, कई इलाकों में प्रदर्शन और सड़क जाम

Ranchi : भाजपा नेता अनिल टाईगर की हत्या के विरोध में आहूत रांची बंद का असर गुरुवार सुबह से ही दिखने लगा। विभिन्न चौक-चौराहों पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर दुकानों को बंद कराने में जुटे हैं। आजसू पार्टी ने भी इस बंद

भाजपा नेता अनिल टाईगर की हत्या के विरोध में रांची बंद, कई इलाकों में प्रदर्शन और सड़क जाम
Advertisement

Ranchi : भाजपा नेता अनिल टाईगर की हत्या के विरोध में आहूत रांची बंद का असर गुरुवार सुबह से ही दिखने लगा। विभिन्न चौक-चौराहों पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर दुकानों को बंद कराने में जुटे हैं। आजसू पार्टी ने भी इस बंद को समर्थन दिया है और उसके कार्यकर्ता भी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

रातू रोड रामविलास पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे आवागमन बाधित है। कांके, अरगोड़ा, चुटिया, किशोरगंज, टाटीसिलवे, नामकुम सहित अन्य जगह पर बंद समर्थक सड़क पर उतरकर बंद कर रहे हैं। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे हैं। रातू रोड इलाके में सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सुबह से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रांची-सिल्ली रोड को जाम कर दिया है। गोंदलीपोखर के पास सड़क पर चल रहे वाहनों को रोक कर रोड को जाम कर दिया गया है। भाजपा समर्थकों ने रिंग रोड में काठीटांड़ चौक पर सड़क जाम कर दिया है। पुलिस सड़क जाम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश कर रही है।

रांची बंद को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। राजधानी समेत जिले भर में सड़कों पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, भैरव सिंह सहित लगभग 50 लोगों को हिरासत में लिया है।

उल्लेखीय है कि 26 मार्च को दो अपराधियों ने कांके में भाजपा नेता अनिल टाईगर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में शामिल एक अपराधी रोहित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल दूसरे अपराधी अमन सिंह की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *