चैती दुर्गा मंदिर, भुतहा तालाब में विधि विधान से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत की गई

Ranchi : मां चैती दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ कलश स्थापना से हुई। राजधानी रांची के भुतहा तालाब स्थित चैती दुर्गा मंदिर में पूरी विधि विधान से मां चैती दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। विदित हो कि सन् 1926 से चैती दुर्गा

चैती दुर्गा मंदिर, भुतहा तालाब में विधि विधान से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत की गई
Advertisement

Ranchi : मां चैती दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ कलश स्थापना से हुई। राजधानी रांची के भुतहा तालाब स्थित चैती दुर्गा मंदिर में पूरी विधि विधान से मां चैती दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। विदित हो कि सन् 1926 से चैती दुर्गा पूजा द्वारा पूजा का आयोजन किया जाता है। मौके पर मुख्य पुजारी सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया आज से नूतन वर्ष प्रारंभ हो गया विक्रम संवत 2082 शुरू हो चुका है एवम आज चैत्र नवरात्रि पर मां भगवती की पहली स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई ।

पूजा समिति के अध्यक्ष शंकर दुबे ने बताया इस वर्ष चैती दुर्गा पूजा महासमिति का 100 वर्ष पूरा हो रहा है जिसको लेकर विशेष तैयारी की जा रही है मां का पूजा भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। पूजा को सफल बनाने में किशोर साहू, लल्लू सिंह, शंकर दुबे, रमेश सिंह, गोपाल पारीक, नमन भारतीय,सौरभ राय, रोहित सिंह एवम अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *