Ranchi : कांके प्रखंड के पिठोरिया में सरहुल जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया था। जिसमें पाहन सहित अन्य लोग घायल हुए। इस घटनाक्रम पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। तो पिठोरिया चौक को बंद कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेठ बालू में सरहुल को लेकर झालर लगाया था।
सरहुल जुलूस के दौरान यह झालर जुलूस के झंडे से टूट गया था। इसके बाद जिन लोगों ने झालर लगाया था, वो भड़क गये। इसके बाद लोगों ने सरहुल जुलूस में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। घटना को देखते हुए पुलिस की टीम लगातार कैंप कर रही है।



