स्टार इंटरनेशनल स्कूल में प्रमोशन पार्टी का किया गया आयोजन

Ranchi : स्टार इंटरनेशनल स्कूल में प्रमोशन पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन छात्रों की कड़ी मेहनत और उनके सफलता को मनाने के लिए किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सचिव संचयिता सिंह

स्टार इंटरनेशनल स्कूल में प्रमोशन पार्टी का किया गया आयोजन
Advertisement

Ranchi : स्टार इंटरनेशनल स्कूल में प्रमोशन पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन छात्रों की कड़ी मेहनत और उनके सफलता को मनाने के लिए किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत सचिव संचयिता सिंह के प्रेरणादायक वचनों से हुई, जिसमें उन्होंने छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई जिनमें नृत्य ,गायन ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों के लिए विशेष गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे माहौल और भी उत्साह पूर्ण हो गया। साथ ही मास्टर और मिस, किंग और क्वीन चुना गया और उन्हें पुरस्कार वितरित किए गए।

स्कूल के शिक्षकों ने भी छात्रों की मेहनत की सराहना की और उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए अयोजन के लिए स्कूल प्रशासन का धन्यवाद किया।अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। यह पार्टी सभी के लिए एक यादगार अनुभव रही, जो उन्हें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *