अदाणी फाउंडेशन के विशेष अभियान से 3000 लोगों को मिला आयुष्मान कार्ड

Godda : अदाणी फाउंडेशन की ओर से अदाणी पावर प्लांट परिसर के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 1700 से

अदाणी
Advertisement

Godda : अदाणी फाउंडेशन की ओर से अदाणी पावर प्लांट परिसर के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 1700 से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

अदाणी फाउंडेशन के विशेष अभियान से 3000 लोगों को मिला आयुष्मान कार्ड
अदाणी फाउंडेशन के विशेष अभियान से 3000 लोगों को मिला आयुष्मान कार्ड

यह अभियान गोड्डा जिले मोतिया और बक्सरा पंचायत के विभिन्न गांवों में चलाया गया, जिसमें पेटबी, बक्सरा , छोटी बक्सरा, बलियाकित्ता आदि गांव शामिल हैं। इसके अलावा ठाकुरगंगटी और महागामा प्रखंड के गांवों में भी अभियान चलाकर ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाने में मदद किया गया। इस अभियान में ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा और इसके लाभों के बारे में जागरूक भी किया गया, ताकि सभी पात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकें।

गौरतलब है कि आयुष्मान कार्ड योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार के सदस्यों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलती है। इसलिए, अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए अदाणी फाउंडेशन की टीम गांव-गांव जाकर जागरूकता शिविर आयोजित कर रही है। पंचायत के मुखिया और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से घर-घर जाकर लोगों को कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अभियान को सफल बनाने में अदाणी फाउंडेशन की सदस्य प्रीति कुमारी के अलावा मोतिया पंचायत के मुखिया अशोक चौधरी, बक्सर पंचायत के पूर्व मुखिया हेमंत कुमार मंडल, ग्रामीण प्रानधन साह, मनीशंकर मंडल, मनेश यादव, अवधेश यादव और अन्य ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.