वज्रपात की चपेट में आने से 11 की मौत व पांच गंभीर

Patna : बिहार में बुधवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा बेगूसराय में पांच लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मधुबनी में तीन, दरभंगा में दो और अररिया में एक व्यक्ति की मौत

आंधी के साथ बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जारी किया आरेंज अलर्ट
Advertisement

Patna : बिहार में बुधवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा बेगूसराय में पांच लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मधुबनी में तीन, दरभंगा में दो और अररिया में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

बेगूसराय जिले के बलिया, साहेबपुर कमाल, मुफस्सिल, भगवानपुर और मटिहानी थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हुई है और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव में 50 वर्षीय बिरल पासवान की मौत हो गई है, जबकि उनकी पत्नी जितन देवी गंभीर रूप से झुलस गई हैं। पत्नी काे बलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया है। यह दंपति खेत से भूसा लेकर आ रहे थे, तभी अचानक आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आ गए।

दूसरी घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मोहनपुर ढाब बहियार में हुई, जहां महादलित टोला नवटोलिया की रहने वाली 60 वर्षीय इंदिरा देवी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोला बहियार में हुई, जहां सूजा गांव के निवासी 45 वर्षीय पंकज महतो खेत से लौटते समय अचानक हुए वज्रपात से जान गंवा बैठे। चौथी घटना मटिहानी के सिंहमा गांव में हुई, जहां सिंहमा गांव के वार्ड-4 निवासी 80 वर्षीय जनार्दन महतो की आकाशीय बिजली गिरने मौत हो गई। पांचवीं घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव में 13 वर्षीय अंशु कुमारी पुत्री रामकुमार सदा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। उसके साथ की तीन अन्य महिलाएं और बच्चियां संजू देवी, आंचल कुमारी और मुस्कान कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनकाे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मधुबनी में तीन की मौत

मधुबनी जिले में झंझारपुर थाना क्षेत्र के पिपरौलिया पंचायत वार्ड संख्या -4 में निवासी रमन कुमार महतो की पत्नी दुर्गा देवी (47 वर्ष) बारिश में अपने गोइथा (गोबर से बने उपले) को ढकने के लिए गई थी, तभी वह व्रजपात की चपेट में आ गई और उनकी मौके पर मौत हो गई। दूसरी घटना अंधराठाढ़ी प्रखंड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ननौर पंचायत के अलपुरा गांव में हुई। गेहूं के बोझ को पॉलिथीन से ढकने के लिए पिता-पुत्री खेत गए थे। उनके साथ उनका पुत्र भी था। तभी अचानक वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्री की वहीं पर मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र बाल-बाल बच गया। रुद्रपुर थानाध्यक्ष आयशा कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दरभंगा में दो की मौत

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज आंधी के साथ हुई वर्षा और वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई। लदहो पंचायत के कटैया गांव निवासी स्व. लखन चौपाल के 68 वर्षीय पुत्र जवाहर चौपाल सुबह के आठ बजे अपने खेत गेहूं की थ्रेसरिंग के लिए गए थे। तभी वह वज्रपात की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जिले की दूसरी घटना रोहार -महमूदा पंचायत के महमूदा गांव में दिन के करीब 11 बजे वर्षा होने दौरान अजीत यादव के घर पर वज्रपात हो गया। इससे घर में बैठे उनके 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की मौत हो गई।

अररिया में वज्रपात की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

जिले में फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परवाहा पंचायत के घिवाहा वार्ड संख्या दो में मंगलवार की रात आकाशीय बिजली गिरने से वार्ड संख्या दो परवाहा निवासी 50 वर्षीय मोहम्मइ शब्बीर पिता मोहम्मद गफूर की मौत हो गई हैl

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *