अग्निवीर भर्ती: ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ी

Ranchi : भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 25 अप्रैल 2025 कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस तिथि तक कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। रांची जिला प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी

अग्निवीर भर्ती: ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ी
Advertisement

Ranchi : भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 25 अप्रैल 2025 कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस तिथि तक कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। रांची जिला प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी दी। परीक्षा का आयोजन जून 2025 में संभावित है।

पंजीकरण करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर आवेदन करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ये है मुख्य बिंदु

  • पंजीकरण तिथि : ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से शुरू होकर 25 अप्रैल 2025 तक चलेगी।
  • पद : अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/स्टोरकीपर, टेक्निकल, ट्रेड्समैन 10वीं और 8वीं श्रेणियों के लिए आवेदन मंगाये गये हैं।
  • आयु सीमा : आयु की गणना 01 अक्टूबर 2025 से की जायेगी।
  • पंजीकरण प्रक्रिया : उम्मीदवारों को भारतीय सेना की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर लॉगिन करके अपनी पात्रता की जांच करनी होगी और प्रोफाइल बनानी होगी।
  • परीक्षा शुल्क : परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
  • सहायता : उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन में किसी भी प्रकार की मदद चाहिए, तो वो सेना भर्ती कार्यालय, रांची से संपर्क कर सकते हैं।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

  • उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड को डिजिलॉकर से लिंक करना होगा।
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और एक्टिव ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी।
  • आईटीआई डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, एनसीसी प्रमाण पत्र, स्पॉट्स प्रमाण पत्र धारकों को अधिकतम बोनस दिया जायेगा।
  • फर्जी दस्तावेजों के मामले में उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी।
  • दलालों से सावधान रहें. उनके झांसे में न आएं। भारतीय सेना में भर्ती पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *