रातों-रात मजदूर बना करोड़पति

Palamu : पलामू का मजदूर रवि कुमार मेहता रातोरात करोड़पति बन गया है। फेंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म ड्रीम 11 पर तीन करोड़ जीतकर उसने यह उपलब्धि हासिल की है। रवि ने ड्रीम 11 पर महज 49-49 रुपये की दो टीम बनाकर 3 करोड़ रुपये जीते हैं।

रातों-रात मजदूर बना करोड़पति
Advertisement

Palamu : पलामू का मजदूर रवि कुमार मेहता रातोरात करोड़पति बन गया है। फेंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म ड्रीम 11 पर तीन करोड़ जीतकर उसने यह उपलब्धि हासिल की है। रवि ने ड्रीम 11 पर महज 49-49 रुपये की दो टीम बनाकर 3 करोड़ रुपये जीते हैं। रवि की जीत पर परिवार के साथ साथ गांव में खुशी का माहौल है। रवि के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

सदर मेदिनीनगर प्रखंड के कौड़िया पंचायत के तेलियाबांध के रहने रवि कुमार मेहता गांव में छोटा सा किराना दुकान चलाता है। रवि के पिता महेन्द्र मेहता भी किराना दुकान में ही हाथ बंटाते हैं। वह मजदूरी का भी काम करता है। रवि आठ सालों से ड्रीम 11 में टीम बनाकर किस्मत आजमा रहा था। वह 2018 से ड्रीम 11 में टीम बनाते आ रहा था। अब तक वह इस प्लेटफॉर्म पर पांच लाख रूपये से अधिक रकम गंवा चुका है। बावजूद उसने उत्साह नहीं छोड़ा और जीत हासिल कर ली।

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स में टीम बनायी

9 अप्रैल बुधवार को भी हमेशा की तरह उसने गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स में टीम बनायी और इस बार किस्मत ने उसका पूरा साथ दिया। रवि ने गुरुवार बताया कि 49-49 रुपये की दो टीम बनायी। दूसरी टीम सक्सेस कर गयी और तीन करोड़ 49 रुपए जीत लिये। जीतने के बाद उसने ड्रिम 11 से एक करोड़ रुपये अपने खाते में विड्रॉ भी कर ली है। शेष राशि 24 घंटे के बाद खाते में ट्रांसफर हो जायेगी।

किराना के पैसे से बना लेता था टीम

रवि के माता-पिता ने कहा कि वे रवि को किराना दुकान का सामान लाने के लिए पैसे देते थे, लेकिन वह प्रतिदिन ड्रीम 11 में टीम लगाकर कुछ पैसे हार जाया करता था। कई बार उसे समझाये और डांट फटकार भी लगायी, लेकिन उसने हमारी बात नहीं मानी। रवि दुकान में बैठकर ही टीम बनाया करता था। पिता ने कहा कि जीते हुए पैसे से वो जमीन खरीदेंगे और बिजनेस में लगायेंगे।

मैच खत्म होने के बाद जीतने का आया मैसेज

रवि के अनुसार बुधवार रात गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खत्म होने के दो से तीन मिनट के बाद उसके मोबाइल पर ड्रीम 11 में तीन करोड़ रूपए जीत जाने का मैसेज आया। रवि ने दोनों टीमों को मिलाकर टीम बनायी थी। साई सुदर्शन को कैप्टन, जबकि राशिद खान को वाइस कैप्टन बनाया था। संजू सैमसन समेत अन्य 11 प्लेयर थे। रवि इससे पहले इतनी बड़ी रकम कभी नहीं जीता था। दो सौ या चार सौ रूपए ही जीत पाया था। 2018 से ड्रीम 11 पर टीम बनाने के क्रम में 2022 में उसकी आइडी बंद हो गयी थी। लेकिन दूसरी आइडी ‘जूनियर आइपीएल’ से खेल जारी रखा।

मजदूरी करने विजयवाड़ा जाने वाला था रवि

किराना दुकान से परिवार का भरण-पोषण नहीं होने और कर्ज की भरपाई नहीं हो पाने के कारण रवि विजयवाड़ा मजदूरी करने जाने वाला था। दो-तीन महीने पहले वहां रहकर मजदूरी की थी। लगातार पर्व त्योहार होने के कारण रवि को बाहर मजदूरी करने जाने से रोका गया। इस बीच रवि ने ड्रीम 11 पर टीम बनाकर खेल जारी रखा था। जीतते ही रवि अपने भाई के साथ मां का गले लगकर रोने लगा। उसके खुशी के आंसू निकल रहे थे। रवि दो भाई, दो बहन होते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी।

रवि ने बातचीत के क्रम में कहा कि ड्रीम 11 पर टीम बनाकर खेलना आर्थिक जोखिम भरा है। जो भी लोग खेलते हैं, समझकर खेलें। लगातार प्रयास जारी रखें। सपना जरूर पूरा होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *