नाइट क्लब की छत ढहने से अब तक 221 की मौत

Santo Domingo : डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सेंटो डोमिंगो ( नेशनल डिस्ट्रिक्ट ) में मंगलवार सुबह हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 221 हो गई। यह हादसा जेट सेट नाइट क्लब की छत ढह जाने से हुआ था। वाकये के वक्त गायिका रूबी

नाइट क्लब की छत ढहने से अब तक 221 की मौत
Advertisement

Santo Domingo : डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सेंटो डोमिंगो ( नेशनल डिस्ट्रिक्ट ) में मंगलवार सुबह हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 221 हो गई। यह हादसा जेट सेट नाइट क्लब की छत ढह जाने से हुआ था। वाकये के वक्त गायिका रूबी पेरेज का संगीत कार्यक्रम चल रहा था। हादसे में 59 वर्षीय पेरेज के अलावा मेजर लीग बेसबॉल के पूर्व पिचर ऑक्टेवियो डोटेल, पूर्व खिलाड़ी टोनी ब्लैंको और मोंटेक्रिस्टी प्रांत के गवर्नर नेल्सी क्रूज की भी मौत हो गई। जेट सेट नाइट क्लब में हुई इस दुर्घटना में अब तक अधिकारियों ने 146 लोगों की पहचान कर ली है और मलबे से 189 लोगों को बचा लिया है।

एनबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, डोमिनिकन गणराज्य उत्तर अमेरिका महाद्वीप में एक कैरिबियाई देश है। राष्ट्रीय अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने गुरुवार सुबह मृतकों के नामों की सूची जारी की और साथ ही एक बयान में कहा कि फॉरेंसिक डॉक्टरों और पैथोलॉजिस्ट की टीमें अभी भी सभी शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं। मलबे से निकाले गए शेष शवों की पहचान की जा रही है।

देश के आपातकालीन संचालन (ईओसी) केंद्र के निदेशक जुआन मैनुअल मेंडेज ने गुरुवार सुबह संवाददाता सम्मेलन में मृतकों की संख्या की पुष्टि की। मेंडेज ने कहा कि 53 घंटे की लगातार खोज के बाद बचाव अभियान को आधिकारिक तौर समाप्त कर दिया गया। संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए रो पड़ा। मेंडेज ने कहा, ”आज हम ईओसी के प्रमुख के रूप में अपने 20 वर्षों के सबसे कठिन काम को पूरा कर रहे हैं। हमने सारा मलबा हटा दिया। इस दौरान हम 189 लोगों को बचा पाए।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *