बाबा साहब की जयंती पर यूको बैंक ने ‘अपना घर’ में विशेष कार्यक्रम का किया आयोजन

Ranchi : यूको बैंक एससी/एसटी व ओबीसी एम्पलॉइज काउंसिल, झारखंड इकाई द्वारा सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर काउंसिल द्वारा उर्सलाइन कॉन्वेंट हेसाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम ‘अपना घर’ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृद्धाश्रम की

बाबा साहब की जयंती पर यूको बैंक ने 'अपना घर' में विशेष कार्यक्रम का किया आयोजन
Advertisement

Ranchi : यूको बैंक एससी/एसटी व ओबीसी एम्पलॉइज काउंसिल, झारखंड इकाई द्वारा सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर काउंसिल द्वारा उर्सलाइन कॉन्वेंट हेसाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम ‘अपना घर’ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृद्धाश्रम की संचालिका सिस्टर एमा द्वारा उपस्थित काउंसिल सदस्यों का सहृदय स्वागत किया गया।

यूको बैंक एससी /एसटी व ओबीसी एम्पलॉइज काउंसिल, झारखंड इकाई के सदस्यों के व्यक्तिगत सहयोग द्वारा वृद्धाश्रम में रहने वाली माता को सुखा खाद्य सामग्री तथा कपड़ा धोने के लिए वॉशिंग मशीन के रूप में उपहार प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन नूतन प्रीति एक्का द्वारा किया गया। कार्यक्रम में यूको बैंक अंचल कार्यालय रांची से मुख्य प्रबंधक पवन भारती, काउंसिल की सभापति अंजलीना ओड़या, अध्यक्ष परमेश्वर जेराई, सचिव दीपेन आनंद टोप्पो तथा काउंसिल के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *