डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मुरुम कांके विद्यालय में भव्य बाल समागम व टीएलएम मेला का आयोजन

Ranchi : राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, मुरुम कांके में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर शून्य निवेश बाल समागम सह टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक शैक्षणिक शिक्षण सामग्री (TLM) की प्रदर्शनी लगाई गई, जिन्हें विद्यालय के प्रधान शिक्षक

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मुरुम कांके विद्यालय में भव्य बाल समागम व टीएलएम मेला का आयोजन
Advertisement

Ranchi : राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, मुरुम कांके में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर शून्य निवेश बाल समागम सह टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक शैक्षणिक शिक्षण सामग्री (TLM) की प्रदर्शनी लगाई गई, जिन्हें विद्यालय के प्रधान शिक्षक द्वारा स्वयं तैयार किया गया था।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मुरुम कांके विद्यालय में भव्य बाल समागम व टीएलएम मेला का आयोजन
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मुरुम कांके विद्यालय में भव्य बाल समागम व टीएलएम मेला का आयोजन

मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद सिंह (पीएम श्री उत्क्रमित उवि कुम्हारिया) तथा जितेन्द्र कुमार, उप मुखिया (होचर पंचायत) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

अतिथियों ने विद्यालय के नवाचारों की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। अशोक प्रसाद सिंह ने कहा, यह विद्यालय नवाचार और संस्कृति निर्माण का केंद्र बन गया है। वहीं उप मुखिया जितेन्द्र कुमार ने कहा, हर बार यह विद्यालय कुछ नया कर के दिखाता है।

जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा, मुरुम स्कूल ने सरकारी विद्यालयों की पारंपरिक छवि को तोड़ा है, और यह नवाचार अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों का नामांकन भी किया।

इस आयोजन में गाँव के बच्चे, अभिभावक, और समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा जेसीईआरटी से श्री अनमोल रतन, श्री पोखराज प्रसाद सिंहा, श्री राजीव झा, संजय कुमार, विजय कुमार, परमानंद कुमार, अभय कुमार व शिवनाथ टोप्पो उपस्थिति रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *