बाबा साहब की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

Ranchi: भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती के अवसर पर Canara Bank SC/ST Employees’ Welfare Association के बैनर तले , केनरा बैंक अंचल कार्यालय रांची में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिनके मुख्य अतिथि अंचल उप महाप्रबंधक मनोज

बाबा साहब की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
Advertisement

Ranchi: भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती के अवसर पर Canara Bank SC/ST Employees’ Welfare Association के बैनर तले , केनरा बैंक अंचल कार्यालय रांची में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिनके मुख्य अतिथि अंचल उप महाप्रबंधक मनोज मागरे , विशिष्ट अतिथि सहायक महाप्रबंधक थॉमस तिरु और सुमन तिर्की उपस्तिथ हुए। कार्यक्रम की शुरुवात द्वीप प्रज्वलित करके की गयी। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्तिथ तमाम सहकर्मियों ने बाबा साहब को पुष्प दे कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंच का संचालन करते हुए बिनोद कुमार बेदिया ने संक्षिप्त में बाबा साहब की जीवनी और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात थॉमस तिरु, सुमन तिर्की और रोहिणी ने मंच में आ कर अपने अपने विचार रखे। सारे लोगों ने शपथ लिया की बाबा साहब के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपना सहयोग देंगे और अपने आस पास जरूरतमंदो को मदद करेंगे। कार्यक्रम का अंत कविता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में अनुरंजन एक्का, रंजन किस्सपोट्टा, अमर बाखला, दिनेश शिंकु, रोहित कुजूर , सेमसन एक्का, ऑगस्टीन कुजूर, लखींद्र मंडी, संजय कुमार और विजय बारा शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *