पहलगाम घटना के विरोध में हटिया, रांची के व्यापारियों ने दुकानों को रखा बंद

Ranchi : कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना के विरोध में रांची के हटिया क्षेत्र के व्यापारियों ने शुक्रवार को अपनी-अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखीं। स्थानीय बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और अधिकांश दुकानें सुबह से ही पूरी तरह बंद रहीं। व्यवसायिक संगठनों के

Advertisement

Ranchi : कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना के विरोध में रांची के हटिया क्षेत्र के व्यापारियों ने शुक्रवार को अपनी-अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखीं। स्थानीय बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और अधिकांश दुकानें सुबह से ही पूरी तरह बंद रहीं।

व्यवसायिक संगठनों के अनुसार, यह बंद किसी संगठनात्मक आह्वान पर नहीं बल्कि व्यापारियों की भावनात्मक प्रतिक्रिया के तहत स्वतःस्फूर्त रूप से किया गया। हटिया स्थित स्वस्तिक कलेक्शन सहित कई प्रमुख दुकानों ने इस घटना के विरोध में अपना समर्थन जताया।

व्यापारियों का कहना है कि देश के किसी भी कोने में अगर निर्दोष लोगों पर हमला होता है, तो उसका विरोध करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। इस शांतिपूर्ण विरोध के ज़रिए उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है, और स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *