रांची के नामकुम में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लदनापीढ़ी स्कूल के पास नदी किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शव की स्थिति अर्धनग्न बताई जा रही है, जिससे इस घटना को लेकर कई

छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लदनापीढ़ी स्कूल के पास नदी किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शव की स्थिति अर्धनग्न बताई जा रही है, जिससे इस घटना को लेकर कई तरह की शंकाएं उत्पन्न हो गई हैं।

स्थानीय लोगों ने सुबह-सुबह शव को देखा और तुरंत नामकुम थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है ताकि मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है।

हालांकि, इस संदिग्ध घटना को लेकर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा।

फिलहाल इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *