आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

थाईलैंड में मिला ‘इंडो-थाई पैरागॉन अवार्ड – 2025’ Ranchi : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची के लिए गौरव का क्षण तब आया जब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शुचितांगशु चटर्जी को थाईलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित नोबल बॉन्ड – 2025 इंडो-थाई पैरागॉन अवार्ड्स समारोह में ‘लाइफ मेंबर अचीवमेंट नेशनल

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
Advertisement

थाईलैंड में मिला ‘इंडो-थाई पैरागॉन अवार्ड – 2025’

Ranchi : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची के लिए गौरव का क्षण तब आया जब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शुचितांगशु चटर्जी को थाईलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित नोबल बॉन्ड – 2025 इंडो-थाई पैरागॉन अवार्ड्स समारोह में ‘लाइफ मेंबर अचीवमेंट नेशनल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में उनके जीवनभर के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

दिनांक 12-13 अप्रैल 2025 को सियाम टेक्नोलॉजी कॉलेज, थाईलैंड में आयोजित इस भव्य अंतरराष्ट्रीय आयोजन में कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। प्रो. चटर्जी का यह सम्मान न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही आरकेडीएफ विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल बन गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडे ने कहा, “यह पुरस्कार न केवल विश्वविद्यालय के लिए सम्मानजनक है, बल्कि यह हमारे विद्यार्थियों और शिक्षकों को अनुसंधान में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

यह सम्मान भारत और थाईलैंड के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक साझेदारी को और मजबूत करता है, और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *