झारखंड में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

Ranchi : झारखंड में मई महीने की शुरुआत के साथ ही सूरज ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मई के दूसरे हफ्ते में राज्य में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह

झारखंड में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
Advertisement

Ranchi : झारखंड में मई महीने की शुरुआत के साथ ही सूरज ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मई के दूसरे हफ्ते में राज्य में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होगा।

Also Read : पाकिस्तानी जिहादियों को कड़ा जवाब देने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद का जोरदार प्रदर्शन

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 2 से 3 मई तक काल बैसाखी का असर रहेगा, जिससे कुछ स्थानों पर वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, यह राहत बेहद अल्पकालिक होगी। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के चलते कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। लू चलने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। राजधानी रांची में शुक्रवार को तापमान 38.4°C रिकॉर्ड किया गया, जो कुछ दिन पहले 39°C तक गया था।

क्या करें बचाव के लिए? 

  • दिन के समय धूप में निकलने से बचें
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *