रांची में सोना-चांदी व्यवसाय समिति के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ मौन जुलूस

Ranchi : रांची मे सोना-चांदी व्यवसाय समिति के तत्वावधान में आतंकवाद और पाकिस्तान प्रायोजित हिंसा के खिलाफ मौन प्रदर्शन किया गया। अपर बाजार से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक सैकड़ों लोगों ने तिरंगा हाथों में थामे और नारे पट्टिकाओं के साथ शांतिपूर्ण जुलूस निकाला। Also

रांची में सोना-चांदी व्यवसाय समिति के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ मौन जुलूस
Advertisement

Ranchi : रांची मे सोना-चांदी व्यवसाय समिति के तत्वावधान में आतंकवाद और पाकिस्तान प्रायोजित हिंसा के खिलाफ मौन प्रदर्शन किया गया। अपर बाजार से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक सैकड़ों लोगों ने तिरंगा हाथों में थामे और नारे पट्टिकाओं के साथ शांतिपूर्ण जुलूस निकाला।

Also Read : कांके रोड में मुस्लिम समाज ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम आतंकी घटना की कड़ी निंदा की

इस मौन जुलूस का आयोजन पहलगाम आतंकी घटना में मारे गए निर्दोष लोगों की स्मृति में किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की कड़ी निंदा की और भारत सरकार से आतंक के खिलाफ और सख्त कदम उठाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने तख्तियों पर ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे संदेश लिखे हुए थे। पूरे जुलूस के दौरान लोगों ने शांति और एकता का परिचय दिया।

इस अवसर पर सोना-चांदी व्यवसाय समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और ऐसे अमानवीय कृत्यों का हर स्तर पर विरोध होना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *