Ranchi : रांची मे सोना-चांदी व्यवसाय समिति के तत्वावधान में आतंकवाद और पाकिस्तान प्रायोजित हिंसा के खिलाफ मौन प्रदर्शन किया गया। अपर बाजार से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक सैकड़ों लोगों ने तिरंगा हाथों में थामे और नारे पट्टिकाओं के साथ शांतिपूर्ण जुलूस निकाला।
Also Read : कांके रोड में मुस्लिम समाज ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम आतंकी घटना की कड़ी निंदा की
इस मौन जुलूस का आयोजन पहलगाम आतंकी घटना में मारे गए निर्दोष लोगों की स्मृति में किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की कड़ी निंदा की और भारत सरकार से आतंक के खिलाफ और सख्त कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने तख्तियों पर ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे संदेश लिखे हुए थे। पूरे जुलूस के दौरान लोगों ने शांति और एकता का परिचय दिया।
इस अवसर पर सोना-चांदी व्यवसाय समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और ऐसे अमानवीय कृत्यों का हर स्तर पर विरोध होना चाहिए।

