कांके रोड में मुस्लिम समाज ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम आतंकी घटना की कड़ी निंदा की

Ranchi : कांके रोड स्थित भीठा बस्ती में रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। मार्च के दौरान लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश देते हुए हमले की

कांके रोड में मुस्लिम समाज ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम आतंकी घटना की कड़ी निंदा की
Advertisement

Ranchi : कांके रोड स्थित भीठा बस्ती में रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। मार्च के दौरान लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश देते हुए हमले की कड़ी भर्त्सना की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Also Read : तीन बच्चों की मां तीन बच्चों के बाप के साथ हुई फरार

भीठा बस्ती अंजुमन के सदर अब्दुल आज़ाद मुनव्वर आलम रिज़वी ने कहा कि निर्दोषों की हत्या करना इस्लाम के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है और ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले मानवता के दुश्मन हैं। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि आतंकियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश का हर मुसलमान आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ खड़ा है।

कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने पाकिस्तान सरकार द्वारा आतंकवाद को संरक्षण देने की भी कड़ी निंदा की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, बीटानी अख्तर, मोहम्मद असगर अख्तर, मोहम्मद रिजवान, नईम राजा, मोहम्मद फैसल, जिकरुल्लाह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे।
मार्च के दौरान ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘शांति व भाईचारे’ के नारे गूंजते रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *