Ranchi : गुरुवार की शाम आई तेज बारिश और आंधी-तूफान ने इटहे गांव के किसान और मुर्गीपालकों के लिए भारी तबाही ला दी। तेज हवाओं और मूसलधार बारिश से गांव के मुर्गीपालक नौसाद अंसारी का पूरा मुर्गी फार्म धराशायी हो गया।
Also Read : रांची में छिनतई गिरोह का खुलासा, जेवर कारोबारी भी गिरफ्तार
तेज तूफान के कारण फार्म में रखे सैकड़ों चूजे और लगभग 500 मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई। फार्म की संरचना भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। फार्म मालिक नौसाद अंसारी ने बताया कि इस आपदा से उन्हें लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
नौसाद अंसारी ने बताया, “मैंने इस फार्म को खून-पसीने से खड़ा किया था। तूफान ने मेरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अब मेरे पास न चूजे बचे हैं, न ही ढांचा।”
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित किसान को यथाशीघ्र आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वह दोबारा अपने व्यवसाय को शुरू कर सके।



