विक्ट्री डे समारोह में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राज्यमंत्री संजय सेठ

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष रूस में आयोजित होने वाले विक्ट्री डे समारोह में अपनी प्रस्तावित यात्रा को रद्द कर दिया है। अब भारत की ओर से इस ऐतिहासिक समारोह में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। Also Read :

विक्ट्री डे समारोह में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राज्यमंत्री संजय सेठ
Advertisement

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष रूस में आयोजित होने वाले विक्ट्री डे समारोह में अपनी प्रस्तावित यात्रा को रद्द कर दिया है। अब भारत की ओर से इस ऐतिहासिक समारोह में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Also Read : मानव विकास संस्था द्वारा संचालित कृषक गुरुकुल में बड़े पैमाने पर हो रही गेंदा फूल की खेती

हर वर्ष 9 मई को मास्को में आयोजित होने वाला विक्ट्री डे, द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की स्मृति में मनाया जाता है। रूस ने इस वर्ष भी विश्व के प्रमुख देशों के नेताओं को आमंत्रित किया था, जिनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे।

हालांकि व्यस्त राजनीतिक एवं कूटनीतिक कार्यक्रमों के चलते प्रधानमंत्री ने इस बार यात्रा से इनकार कर दिया है। उनकी जगह रक्षा मंत्रालय से राज्यमंत्री श्री संजय सेठ को भेजा जा रहा है, जो समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संजय सेठ का रूस दौरा सामरिक सहयोग को मजबूती देने का प्रतीक माना जा रहा है, विशेषकर ऐसे समय में जब वैश्विक कूटनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। जानकारों के अनुसार, इस दौरे में द्विपक्षीय बातचीत की संभावनाएँ भी खुल सकती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही प्रधानमंत्री स्वयं समारोह में नहीं जा रहे हों, लेकिन भारत की मजबूत उपस्थिति और संप्रभुता-सम्मान की भावना वहां स्पष्ट रूप से महसूस की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.