सुकुरहुटू में शिव मंडा/चंडक पूजा का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Ranchi: कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुटू गाँव में इस वर्ष भी श्री श्री केंद्रीय पूजा समिति द्वारा पारंपरिक शिव मंडा / चंडक पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। पूजा आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला गाँववासियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष

सुकुरहुटू में शिव मंडा/चंडक पूजा का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Advertisement

Ranchi: कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुटू गाँव में इस वर्ष भी श्री श्री केंद्रीय पूजा समिति द्वारा पारंपरिक शिव मंडा / चंडक पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। पूजा आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला गाँववासियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।

Also Read : सुकुरहुटू पंचायत में ग्राम प्रधान चुनाव स्थगित, नहीं जुटा न्यूनतम कोरम — राजनीतिक हलकों में हलचल तेज

कार्यक्रम का शुभारंभ 10 मई 2025 को शनिवार के दिन डगर पूजा (पारंपरिक पूजन) के साथ होगा। इसके बाद 20 मई 2025 को मंगलवार को रात्रि 8 बजे से फूलखुंदी एवं महिला मंच के विशेष आयोजन होंगे। जिसमें महिलाओं द्वारा पारंपरिक नृत्य, छऊ नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।

21 मई 2025 को बुधवार के दिन झूलन कार्यक्रम और पारंपरिक नृत्य-गीत का आयोजन होगा, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगा।

समिति ने क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इन आयोजनों में सादर सहभागी बनें।

यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.