गिरिडीह में लापरवाही की हद: सड़क किनारे फेंकी मिली लाखों की जीवनरक्षक दवाएं, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Ranchi / Giridih: जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है। राजधनवार प्रखंड के धनवार-सरिया मार्ग पर बिरनी और धनवार की सीमा के पास रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे

गिरिडीह में लापरवाही की हद: सड़क किनारे फेंकी मिली लाखों की जीवनरक्षक दवाएं, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Ranchi / Giridih: जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है। राजधनवार प्रखंड के धनवार-सरिया मार्ग पर बिरनी और धनवार की सीमा के पास रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बड़ी मात्रा में जीवनरक्षक दवाएं बिखरी हुई देखीं।

Also Read : रांची में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: डीएमओ ऑफिस का कंप्यूटर ऑपरेटर दो हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

इन दवाओं की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, जिन्हें मरीजों को वितरित किया जाना था। जैसे ही यह खबर फैली, इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी।

मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि ये दवाएं कहां से आईं, किसने इन्हें फेंका और इसके पीछे की मंशा क्या थी। फिलहाल, इस लापरवाही से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.