सड़क हादसा में आठ बारातियों की मौत, दो की हालत गंभीर

Katihar : बिहार में कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास सोमवार देर रात एक स्कॉर्पियो मक्का लदी ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो

सड़क हादसा में आठ बारातियों की मौत, दो की हालत गंभीर
Advertisement

Katihar : बिहार में कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास सोमवार देर रात एक स्कॉर्पियो मक्का लदी ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Also Read : चलती टैक्सी से 2.66 करोड़ रुपये की लूट

मृतकों की पहचान टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार और तीन अन्य युवकों के रूप में हुई है। ये सभी बाराती रुपौली थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव से पूर्णिया जिले के कोसकीपुर विपिन सिंह के घर जा रही थी।

हादसे के बाद शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। घायलों को समेली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *