सिंदूर का बदला: एयर स्ट्राइक के बाद शहीद शुभम की पत्नी और पिता बोले – अब आत्मा को मिली शांति

Ranchi: पुलवामा जैसे आतंकी हमले के बाद एक बार फिर देश ने दिखाया कि वो चुप नहीं बैठेगा। पहलगाम हमले के 13 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों पर करारा जवाब देते हुए एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई के

सिंदूर का बदला: एयर स्ट्राइक के बाद शहीद शुभम की पत्नी और पिता बोले – अब आत्मा को मिली शांति
Advertisement

Ranchi: पुलवामा जैसे आतंकी हमले के बाद एक बार फिर देश ने दिखाया कि वो चुप नहीं बैठेगा। पहलगाम हमले के 13 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों पर करारा जवाब देते हुए एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई के बाद शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार ने गहरी संतुष्टि जताई।

शुभम की पत्नी ऐशन्या ने भावुक स्वर में कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे पति की शहादत का बदला लिया। आज मेरे सिंदूर का बदला पूरा हुआ है। हमें उन पर भरोसा था, और उन्होंने उस भरोसे को निभाया। यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है।

शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने भी प्रधानमंत्री और भारतीय सेना को सलाम किया। उन्होंने कहा, जिस दिन से शुभम शहीद हुआ, हमारे दिल में जो दर्द था, आज उस पर मलहम लगा है। हमारे बेटे का बलिदान बेकार नहीं गया। पूरे परिवार को आज सुकून मिला है।

देशभर में इस जवाबी कार्रवाई की सराहना हो रही है और शुभम जैसे वीरों की कुर्बानी को सलाम किया जा रहा है। यह एयर स्ट्राइक न सिर्फ आतंक के ठिकानों पर हमला था, बल्कि हर शहीद के परिवार को न्याय दिलाने का मजबूत संदेश भी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *