Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चेचकपी पंचायत के ग्राम केवालु में शनिवार सुबह 7:00 बजे ढलाई साव पिता बंधन साव के मचान में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि संभवतः एलटी तार बगल से ही गुजारा है।वहीं दो तार आपस में टकराने के कारण यह घटना हुई है। पीड़ित ने बताया कि मचान में आग लगने से काफी क्षति हुआ है।
Also Read : किशोरियों के लिए उत्तम पोषक आहार विषयक प्रशिक्षण का आयोजन
ग्रामीणों के सहयोग से मोटर पंप चलाकर मचान में लगे आग को बुझाने का प्रयास किया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव पहुंचे और घटना का जायजा लिया।उन्होंने कहा बिजली विभाग के लापरवाही के कारण यह आग लगी है।बिजली विभाग को शीघ्र ही इसे दुरुस्त करना चाहिए। इस दौरान किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं मिली।



