एम्बुलेंस बनी बारात की सवारी, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय

Koderma : आम तौर पर एम्बुलेंस का उपयोग आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए किया जाता है, लेकिन कोडरमा जिले में एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब एम्बुलेंस बारातियों को लेकर शादी समारोह में पहुंच गई। यह दृश्य जिसने भी

एम्बुलेंस बनी बारात की सवारी, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय
Advertisement

Koderma : आम तौर पर एम्बुलेंस का उपयोग आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए किया जाता है, लेकिन कोडरमा जिले में एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब एम्बुलेंस बारातियों को लेकर शादी समारोह में पहुंच गई। यह दृश्य जिसने भी देखा, वह हैरान रह गया। दरअसल, यह एम्बुलेंस मगध मेडिकल कॉलेज (बिहार) में इस्तेमाल होती है, और इसके चालक एवं मालिक मुकेश कुमार को अपने साले कृष्णा की शादी में शिरकत करनी थी। शादी की तारीख तय थी, लेकिन लगन का मौसम होने के कारण अन्य कोई वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। मजबूरी में मुकेश ने फैसला किया कि वह अपनी एम्बुलेंस से ही बारात में शामिल होंगे।
मुकेश ने बताया कि समय कम था और शादी में जाना जरूरी था, इसलिए उन्होंने एम्बुलेंस को ही बारात की सवारी बना लिया।

Also Read : डिवाइन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस

एम्बुलेंस बनी बारात की सवारी, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय
एम्बुलेंस बनी बारात की सवारी, लोगों के बीच बना चर्चा का विषयएम्बुलेंस बनी बारात की सवारी, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय

एम्बुलेंस में पत्नी, बच्चे, भाई, भाभी, भतीजे-भतीजियों और मौसी को बिठाकर वे महेशपुर स्थित मंदिर में होने वाली शादी के लिए रवाना हो गए। सड़क पर जब लोगों ने एम्बुलेंस में बजते शादी के गानों के साथ सजी-धजी महिलाओं और बच्चों को देखा तो पहले तो भ्रम हुआ, लेकिन सच्चाई जानकर हंसी भी आई और हैरानी भी। इलाके में यह दृश्य चर्चा का विषय बन गया। इस अनोखे अंदाज़ ने यह साबित कर दिया कि “जुगाड़ में भी जश्न ढूंढ लेना ही असली भारतीय हुनर है!”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *