मानव विकास संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर कुआं का जीर्णोद्धार कार्य कार्य जारी

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना प्रारंभ कर दिया है। वहीं इस भीष्ण गर्मी के कारण प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात

मानव विकास संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर कुआं का जीर्णोद्धार कार्य कार्य जारी
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना प्रारंभ कर दिया है। वहीं इस भीष्ण गर्मी के कारण प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए मानव विकास संस्था द्वारा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर कुओं का जीर्णोद्धार कार्य जारी है। विदित हो कि संस्था के द्वारा पिछले वर्ष भी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर 10 कुआं का जीर्णोद्धार किया गया था।इस कार्य को जारी रखते हुए संस्था द्वारा इस वर्ष भी प्रखंड अंतर्गत बघबंधवा,शिलाडीह, बाजूकोला, करंडो, बड़कीटॉड़, मेरमगड्डा, अंबाकोला, पिपराही, तुर्कडीहा, बाराडीह समेत अन्य गांव में क्षतिग्रस्त कुओं की मरम्मती की जा रही है।वहीं जानकारी देते हुए संस्था के सचिव बीरबल प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष प्रखंड के विभिन्न गाॅव में लगभग 20 कुओं का जीर्णोद्धार करने का लक्ष्य है।

Also Read : स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा टेलरिंग वर्कशॉप का समापन, प्रतिभागी महिलाओं को सिलाई मशीन एवं प्रमाण पत्र वितरित

शिलाड़ीह के भुइयां टोली में यह कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि चेचकपी पंचायत अंतर्गत ग्राम लस्करी में पहाड़ के पानी को डाइवर्ट कर गांव में पानी लाने हेतु कार्य प्रगति पर है ।संस्था अपने मूल उद्देश्य के अनुरूप अपना कार्य कर रही है। जरूरतमंदों की मदद करना, किसानों को खेती की नई तकनीकी की जानकारी देना, पेयजल की व्यवस्था करना, मार्ग मरम्मती कर आवागमन को बेहतर बनाना आदि संस्था के मूल उद्देश्य हैं ।इस कार्य में स्थानीय लोगों व किसानों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *