Ranchi: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जहां एक ओर गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं दोपहर बाद की हल्की बारिश ने कुछ राहत जरूर दी है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।
13 और 14 मई को लू का ज्यादा असर पूर्वी झारखंड में रहेगा, जिससे लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं 15 मई से मौसम के फिर बदलने के संकेत हैं। इस दिन उत्तर-पूर्वी इलाकों में लू चल सकती है, जबकि पूर्वी और मध्य झारखंड में बादल छा सकते हैं, तेज हवा चलने और वज्रपात व बारिश की संभावना भी जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 मई को हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे कुछ स्थानों पर आंधी-पानी की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है।



