स्टार इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

Ranchi : स्टार इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इस वर्ष 12वीं कक्षा के कुल 24 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, वहीं 10वीं कक्षा से

स्टार इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
Advertisement

Ranchi : स्टार इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इस वर्ष 12वीं कक्षा के कुल 24 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, वहीं 10वीं कक्षा से 35 छात्रों ने परीक्षा दी। दोनों ही वर्गों के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम प्राप्त किए हैं। परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने न केवल अच्छे अंक प्राप्त किए, बल्कि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का भी प्रमाण दिया।

स्टार इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
स्टार इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

Also Read : स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा पीवीयूएनएल टाउनशिप गेट पर प्याऊ जल सेवा का शुभारंभ

विद्यालय के चेयरमैन डी. सिंह, सेक्रेटरी संचियता सिंह, प्राचार्या नीता जयसवाल एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या नीता जयसवाल ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने छात्रों से आगे भी इसी प्रकार समर्पण और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की अपील की। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया है और आने वाले वर्षों में और भी बेहतर परिणामों की उम्मीद की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.