चोरों के हौसले बुलंद ,लगातार दे रहे चोरी की घटना को अंजाम, प्रशासन मौन

Barkatha : थाना क्षेत्र में चोरों के लगातार हौसलें बुलंद हो रहे हैं। बीते पंद्रह दिनों में छह लोगों के घरों और एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। सोमवार की मध्य रात्रि पुन: पूनम देवी उर्फ रंजना देवी पति राजेश मंडल, ग्राम

चोरों के हौसले बुलंद ,लगातार दे रहे चोरी की घटना को अंजाम, प्रशासन मौन
Advertisement

Barkatha : थाना क्षेत्र में चोरों के लगातार हौसलें बुलंद हो रहे हैं। बीते पंद्रह दिनों में छह लोगों के घरों और एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। सोमवार की मध्य रात्रि पुन: पूनम देवी उर्फ रंजना देवी पति राजेश मंडल, ग्राम बरवां निवासी के घर चोरी हुई है। इस संबध में पीड़िता ने बरकट्ठा थाना को लिखित शिकायत की है। जिसमें उन्होंने कहा है की 12मई को में अपने बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गंगपाचो गई थी। जब मैं रात्रि करीब 1:30 बजे पुनः अपने घर वापस लौटी तो देखा कि मुख्य गेट का दरवाजा का ताला टूटा हुआ हैं। अंदर जाने के बाद देखा कि सभी कमरा का दरवाजा टूटा हुआ है।

Also Read : स्टार इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

साथ ही सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ है। बक्सा में रखे दो मंगल सूत्र, कानबाली, चांदी के आभूषण जिसकी कीमत एक लाख रुपए से अधिक समेत पांच हजार की नकदी की चोरी हो गई।विदित हो कि बीते पंद्रह दिनों में छह घरों समेत एक दुकान में चोरी हुई है। जिसमें बरवां निवासी रामजी प्रसाद पिता स्व धूपाल महतो के घर दो बार, त्रिलोकी प्रसाद पिता स्व अर्जुन महतो, नुनु प्रसाद पिता स्व सुखन महतो, टुनटुन मंडल पिता स्वo बिरजू महतो, रिंकी कुमारी पति पंकज कुमार के घर और महेश प्रसाद चोधरी पिता छोटेलाल चौधरी के दुकान में चोरी हुई है। पुलिस एक भी मामले का उद्भेदन नहीं कर पाई है। जिससे आम जनों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.