ओएसिस स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Hazaribagh : शहर के कल्लू चौक मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल ने सत्र 2024 -25 बारहवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम हुआ है। इस सत्र में विद्यालय के कुल 169 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें आदित्यय गुप्ता (कॉमर्स) 95 प्रतिशत अंकों के

ओएसिस स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
Advertisement

Hazaribagh : शहर के कल्लू चौक मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल ने सत्र 2024 -25 बारहवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम हुआ है। इस सत्र में विद्यालय के कुल 169 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें आदित्यय गुप्ता (कॉमर्स) 95 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया जबकि सामिया (साइंस), ओवैस उल हक (साइंस) ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर एवं तनिशा परवीन (आर्ट्स) ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। 90 प्रतिशत से अधिक अंक कुल 8 विद्यार्थियों ने हासिल किया, 85 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच 24 विद्यार्थियों ने जबकि 42 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से 85 प्रतिशत के बिच अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा की यह सफलता की उनकी पहली सीढ़ी है।

ओएसिस स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
ओएसिस स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Also Read : भयानक गर्मी के बावजूद बरकट्ठा में नहीं है प्याऊ के व्यवस्था : राजकुमार गिरी

विद्यालय के चेयरमैन शब्बीर अहमद ने विद्यालय की शानदार सफलता के लिए स्कूल के कुशल प्राचार्य अरविन्द कुमार, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सभी मार्गदर्शकों को बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड के विद्यार्थियों ने शानदार रिजल्ट हासिल किया है जो कि विद्यालय के प्राचार्य के कुशल नेतृत्व में शिक्षक- शिक्षिकाओं के शिक्षण कौशल को दिखाता है l विद्यालय के कोषाध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा की ये सभी सफल विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के धरोहर हैं। उन्हों ने आशा व्यक्त कि भविष्य में वे देश का नाम रौशन करेंगे अभी उन्हों ने स्कूल एवं हजारीबाग का नाम रौशन किया वे आगे भी इसी प्रकार मेहनत करते रहे। उन्होंने उनके लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के उपप्राचार्य मेराजुल हक, ऐकेडमिक हेड सिस्टर उदया ऐकेडमिक इंचार्ज मुज़म्मिल हुसैन, वरिष्ठ शिक्षक सादुल हसन, नसीम अख्तर सय्यद उजैर रिजवी, मनोज कुमार, कुणाल अभिषेक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के शिक्षकों में विद्यार्थियों की सफलता से काफी ख़ुशी है। इस सफलता पर उन्होंने ने आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस शानदार रिजल्ट से जहाँ एक ओर उत्साहित विद्यार्थियों ने जश्न मनाया वहीँ उनके अभिभावकों में भी काफी हर्ष का माहौल रहा। विद्यालय के इस शानदार सफलता के लिए श्री बीएस राठौर, समाजसेवी बटेश्वर मेहता, सतेन्द्र कुमार दीपक, विकास कुमार गहलौत, नदीम अख्तर, अबरार आलम, सुनील शर्मा, सोनी प्रिया सहित कई प्रबुद्ध जनो ने विद्यालय के प्राचार्य सहित पुरे विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.