भयानक गर्मी के बावजूद बरकट्ठा में नहीं है प्याऊ के व्यवस्था : राजकुमार गिरी

Barkatha : प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले चार-पांच दिनों से तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। आने वाले एक-दो दिनों में और अधिक तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

भयानक गर्मी के बावजूद बरकट्ठा में नहीं है प्याऊ के व्यवस्था : राजकुमार गिरी
Advertisement

Barkatha : प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले चार-पांच दिनों से तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। आने वाले एक-दो दिनों में और अधिक तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बावजूद बरकट्ठा मे अभी तक बरकट्ठा के कोई भी स्थान पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं की है। गर्मी बढ़ने पर यात्रियों को पानी को लेकर काफी समस्याएं हो रही है। समाजसेवी राजकुमार गिरी ने कहा बरकट्ठा ब्लॉक गेट के पास बरकट्ठा चौक के पास प्याऊ की व्यवस्था करने से अच्छा रहता , लेकिन आधे मई माह का समय बीतने को बाद भी बरकट्ठा के किसी भी स्थान में प्याऊ की व्यवस्था नहीं किया गया है। व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीर होटल से पानी खरीद कर पीने को मजबूर है।

Also Read : चोरों के हौसले बुलंद ,लगातार दे रहे चोरी की घटना को अंजाम, प्रशासन मौन

कंठ सूखने पर यात्रीगण मजबूरी बस अपनी पैकेट से होटल से जल खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं जो नागरिक पानी बोतल खरीदने में सक्षम नहीं है वह व्यक्ति भी इस गर्मी में खरीद कर पी रहे हैं। चलते-चलते राहगीरो के कंठ सुख रहे हैं। वहीं दोपहर 11:30 बजे बच्चे को विद्यालय से घर वापस लौटने में काफी परेशानी हो रही है। प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में यात्री बरकट्ठा के विभिन्न गांव से आते हैं, लेकिन पीने का शुद्ध पानी नहीं मिलने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कुछ दिनों से शरीर को झुलसा देने वाली धूप हो रही है। राह चलते-चलते लोगों के हलक शुख जा रहे हैं, लेकिन अभी तक बरकट्ठा में प्याऊ घर की व्यवस्था नहीं की गई है इससे राहगीरों को परेशानी बढ़ रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.