हिंदू कुटुंब और जनसंख्या नीति पर संकट: बजरंग बागड़ा

विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चेताया – तीन संतान नीति अपनाएं, परिवार बचाएं Ranchi : विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री बजरंग बागड़ा ने रांची के ग्रीन एकर्स होटल में झारखंड के अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर हिंदू कुटुंब प्रणाली और जनसंख्या असंतुलन पर

हिंदू कुटुंब और जनसंख्या नीति पर संकट: बजरंग बागड़ा
Advertisement
  • विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चेताया – तीन संतान नीति अपनाएं, परिवार बचाएं

Ranchi : विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री बजरंग बागड़ा ने रांची के ग्रीन एकर्स होटल में झारखंड के अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर हिंदू कुटुंब प्रणाली और जनसंख्या असंतुलन पर गहरी चिंता जताई।

Also Read : ओएसिस स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज ने ऐतिहासिक संघर्षों के बावजूद अपनी पहचान बचाई, लेकिन आज खुद हिंदू समाज में विवाह और परिवार व्यवस्था में आ रहे बदलाव, जैसे देर से विवाह और कम बच्चे, समाज की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं।

बागड़ा ने कहा, यदि हिंदुओं ने तीन बच्चों की नीति नहीं अपनाई और पारंपरिक कुटुंब संस्कृति को नहीं बचाया, तो आने वाले वर्षों में हमारी जनसंख्या घटेगी और राजनैतिक हिस्सेदारी कमजोर होगी।

उन्होंने श्रीराम मंदिर और प्रयागराज कुंभ जैसे आयोजनों से जागृत हुई ऊर्जा को जीवनशैली और परिवार व्यवस्था में उतारने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितगण:
विहिप क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, संयोजक रंगनाथ महतो, संगठन मंत्री देवी सिंह, विधि प्रकोष्ठ प्रमुख राजेंद्र कृष्णा, सेवानिवृत्त जज शिवपाल सिंह, प्रचार प्रमुख प्रकाश रंजन, प्रांत टोली सदस्य अमरनाथ ठाकुर, अर्चक-पुरोहित संपर्क प्रमुख जुगल किशोर, अधिवक्ता प्रदीप चौरसिया, रामराजा एवं महानगर मंत्री विश्व रंजन सहित झारखंड उच्च न्यायालय व सिविल कोर्ट के कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.