Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादक निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) द्वारा श्रमिकों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु रशियन हॉस्टल सभागार में एक दिवसीय श्रम कानून कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ता डॉ. तनमय पटनायक ने भारतीय संविदा अधिनियम, औद्योगिक विवाद अधिनियम, वेतन भुगतान अधिनियम सहित कई श्रम कानूनों पर विस्तार से जानकारी दी।
Also Read : शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

कार्यक्रम की शुरुआत सीईओ आर.के. सिंह, परियोजना प्रमुख अनुपम मुखर्जी और एचआर प्रमुख जियाउर रहमान की उपस्थिति में हुई। कार्यशाला का उद्देश्य कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों को विधिक अधिकारों की जानकारी देकर कार्यस्थल पर समन्वय व पारदर्शिता को बढ़ावा देना था। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने इसे उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।


