विदेशी घुसपैठ और लैंड जिहाद देश के लिए खतरा – कार्रवाई करे सरकार : बजरंग बागड़ा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित होटल ग्रीन एकर्स में आयोजित प्रेस वार्ता में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय महामंत्री श्री बजरंग बागड़ा ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में

विदेशी घुसपैठ और लैंड जिहाद देश के लिए खतरा – कार्रवाई करे सरकार : बजरंग बागड़ा
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित होटल ग्रीन एकर्स में आयोजित प्रेस वार्ता में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय महामंत्री श्री बजरंग बागड़ा ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक बिना वीजा के अवैध रूप से प्रवेश कर रहे हैं, जो भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से आग्रह किया कि ऐसे घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर किया जाए।

Also Read : पीवीयूएनएल, पतरातू में श्रम कानून पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

उन्होंने कहा कि भारत में आने के लिए स्पष्ट वीजा कानून है और उसका सख्ती से पालन होना चाहिए। साथ ही श्री बागड़ा ने झारखंड में ‘लैंड जिहाद’ के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कुछ तत्व कानून का दुरुपयोग कर जबरन जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, जो सामाजिक और सांस्कृतिक संतुलन के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने सरकार से इस पर शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर श्री बागड़ा ने स्पष्ट किया कि यह ऑपरेशन स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं किया गया है। उन्होंने भारत सरकार की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद इस राष्ट्रहित में उठाए गए कदमों का पूर्ण समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति कठोर रुख अपनाए हुए है और किसी भी आतंकी गतिविधि को सहन नहीं किया जाएगा।

सीजफायर पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में कोई आतंकी घटना होती है, तो उसे ‘एक्ट ऑफ वार’ माना जाए। श्री बागड़ा ने भारतीय सेना के शौर्य और सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति की भी प्रशंसा की और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की आतंकवाद के प्रति सख्त नीति को दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि भारत पर बुरी नजर डालने वालों या आतंक फैलाने वालों का अंजाम वही होगा जो अब तक हुआ है।

इस प्रेस वार्ता में विहिप के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपात, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र तथा प्रांत प्रचार प्रमुख प्रकाश रंजन भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.