बस बनी आग का गोला, पांच यात्रियों की मौत

Lucknow : बिहार के बेगूसराय से नई दिल्ली जा रही प्राइवेट स्लीपर बस (यूपी 17 एटी 6372) में आग लगने से पांच यात्रियों की मौत हो गई। लखनऊ स्थित किसान पथ पर मोहनलालगंज क्षेत्र में शार्ट सर्किट से बस में आग लगने से यह दुर्घटना

बस बनी आग का गोला, पांच यात्रियों की मौत
Advertisement

Lucknow : बिहार के बेगूसराय से नई दिल्ली जा रही प्राइवेट स्लीपर बस (यूपी 17 एटी 6372) में आग लगने से पांच यात्रियों की मौत हो गई। लखनऊ स्थित किसान पथ पर मोहनलालगंज क्षेत्र में शार्ट सर्किट से बस में आग लगने से यह दुर्घटना हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।

Also Read : आईपीएल 2025: अब टीमें विदेशी खिलाड़ियों की जगह ले सकेंगी नए खिलाड़ी

बताया गया है कि आग लगने के बाद बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। भनक लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर कूदकर भाग निकले। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में पांच यात्रियों मौत की पुष्टि हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस में आग लगने से हुए हादसे पर संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की । मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को अन्य झुलसे यात्रियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *