CIT इंजीनियरिंग कॉलेज में अवैध शुल्क वसूली पर बवाल, कुलपति को सौंपा गया ज्ञापन

Ranchi : CIT इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों से अवैध शुल्क वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर JUT केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो ने झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति डॉ. डी.के. सिंह से मुलाकात की

Ranchi : CIT इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों से अवैध शुल्क वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर JUT केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो ने झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति डॉ. डी.के. सिंह से मुलाकात की और विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

Also Read : कैबिनेट : नई उत्पाद मदिरा नीति पर लगी मुहर, खुदरा बिक्री अब निजी हाथों में

देवेंद्र नाथ महतो ने आरोप लगाया कि कॉलेज द्वारा सत्र 2019–23 से 2023–27 तक के छात्रों से बार-बार एक ही शुल्क के नाम पर करोड़ों की अवैध वसूली की जा रही है। विरोध करने पर छात्रों को एग्जाम, पासिंग सर्टिफिकेट और चरित्र प्रमाण पत्र से वंचित करने की धमकी दी जाती है।

उन्होंने कुलपति से SIT जांच की मांग करते हुए दोषी मैनेजमेंट पर FIR और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पीड़ित छात्रों को शुल्क वापस नहीं किया गया तो कॉलेज में तालाबंदी की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.