समाजसेवी मुकेश कुमार नायक ने किया रक्तदान, दिया सेवा का संदेश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : सदर अस्पताल, रांची में बुड़मु साड़म निवासी सुनील कुमार के पैर के ऑपरेशन के दौरान जब तत्काल दो यूनिट ब्लड की आवश्यकता पड़ी, तब मानवता की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी मुकेश कुमार

समाजसेवी मुकेश कुमार नायक ने किया रक्तदान, दिया सेवा का संदेश
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : सदर अस्पताल, रांची में बुड़मु साड़म निवासी सुनील कुमार के पैर के ऑपरेशन के दौरान जब तत्काल दो यूनिट ब्लड की आवश्यकता पड़ी, तब मानवता की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी मुकेश कुमार नायक ने रक्तदान कर जीवन बचाने का कार्य किया।

Also Read : कैबिनेट : नई उत्पाद मदिरा नीति पर लगी मुहर, खुदरा बिक्री अब निजी हाथों में

मरीज के परिजनों ने जब ब्लड की कमी की जानकारी नायक समाज के प्रदेश अध्यक्ष संदीप टाइगर नायक को दी, तो उन्होंने बिना देर किए उदय नायक और मुकेश कुमार नायक से संपर्क किया। तत्परता दिखाते हुए मुकेश कुमार नायक खुद सदर अस्पताल पहुंचे और आवश्यक ब्लड डोनेट किया।

इस मौके पर मुकेश कुमार नायक ने कहा,रक्तदान महादान है। किसी ज़रूरतमंद की जान बचाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सेवा ही मेरी पहली प्राथमिकता है और जब तक शरीर में जान है, मैं हर जरूरतमंद के लिए खड़ा रहूंगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.