कांके में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: 40 आदिवासी महिलाओं को सिलाई मशीनें देकर जोड़ा गया आजीविका से

Ranchi : झारखंड सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सिलाई मशीन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आजीविका से

कांके में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: 40 आदिवासी महिलाओं को सिलाई मशीनें देकर जोड़ा गया आजीविका से
Advertisement

Ranchi : झारखंड सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सिलाई मशीन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आजीविका से जोड़ना रहा।

मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए लाभुक महिलाओं को प्रेरणा दी और कहा कि सशक्त महिला ही समृद्ध समाज की नींव है। उन्होंने लाभुकों को सिलाई मशीनें वितरित कीं और उन्हें स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उपप्रमुख अजय बैठा, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, विधायक कार्यालय प्रभारी गौरीशंकर महतो और BPM अभिषेक कुमार राव की उपस्थिति में कुल 40 अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को उषा कंपनी की आधुनिक सिलाई मशीनें दी गईं। यह पहल कल्याण विभाग एवं JSLPS (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम में JSLPS टीम के अभिषेक कुमार राव, प्रेम कुमार, कलीम अहमद, दमयंती मुंडा, अप्पू कुमारी, कृष्णा लोहरा, उमा शंकर यादव, बीपिन सिंह, पत्रस टूटी, सुरेंद्र कुमार, निर्मला गाड़ी, मनीषा तिवारी और फूलवंती देवी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

समारोह में बड़ी संख्या में सखी मंडलों, पंचायत प्रतिनिधियों और समाजसेवियों की भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम को सामुदायिक सहयोग और सामाजिक समर्थन मिला।

यह आयोजन फूलो-झानो आशीर्वाद योजना और किशोरी समृद्धि योजना जैसी पहलों से जुड़कर झारखंड की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *