सिमडेगा कॉलेज घोटाले पर अबुआ अधिकार मंच सख्त: कुलपति से की मुलाकात, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ranchi: सिमडेगा महाविद्यालय से ₹31.65 लाख की अवैध निकासी मामले में अबुआ अधिकार मंच ने कड़ा रुख अपनाते हुए शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा से मुलाकात की। मंच के संयोजक श्री अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति

सिमडेगा कॉलेज घोटाले पर अबुआ अधिकार मंच सख्त: कुलपति से की मुलाकात, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
Advertisement

Ranchi: सिमडेगा महाविद्यालय से ₹31.65 लाख की अवैध निकासी मामले में अबुआ अधिकार मंच ने कड़ा रुख अपनाते हुए शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा से मुलाकात की। मंच के संयोजक श्री अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए इस गंभीर वित्तीय अनियमितता पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की।

दूध का दूध, पानी का पानी करें विश्वविद्यालय– अभिषेक शुक्ला

अभिषेक शुक्ला ने कहा कि यह घोटाला प्रशासनिक लापरवाही और संस्थान में व्याप्त भ्रष्टाचार का परिणाम है। ₹31,65,891 की निकासी 27 अप्रैल से 2 मई के बीच 17 फर्जी (क्लोन) चेकों के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया, सिमडेगा शाखा से की गई, जो वित्तीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराते हुए दोषियों पर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं रोकी जा सकें।

कुलपति ने दिया जांच और कार्रवाई का भरोसा

कुलपति प्रो. सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही एक जांच समिति का गठन कर सिमडेगा महाविद्यालय भेजा है। समिति की रिपोर्ट मिलते ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में रहे ये प्रमुख सदस्य

प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक शुक्ला के साथ डोरंडा कॉलेज के अध्यक्ष अमित तिर्की, मारवाड़ी कॉलेज के सुमित कुमार, डोरंडा कॉलेज के कार्यकारी अध्यक्ष तनवीर आलम, धानु सिंह, रोहन सिंह, पवन, रंजीत समेत कई अन्य छात्र नेता शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *