हिंदपीढ़ी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: चापड़ से हमला और छेड़खानी का आरोप, दोनों ओर से केस दर्ज

Ranchi: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया कि मामला चापड़ से जानलेवा हमले और छेड़खानी तक जा पहुंचा। इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से हिंदपीढ़ी थाना में केस दर्ज

Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया कि मामला चापड़ से जानलेवा हमले और छेड़खानी तक जा पहुंचा। इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से हिंदपीढ़ी थाना में केस दर्ज कराया गया है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त है।

पहला पक्ष: चापड़ से हमला, तीन नामजद आरोपी

निजाम नगर खेत मुहल्ला निवासी 19 वर्षीय मो. चांद ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मेराज, कैफ और अलिबा ने उस पर चापड़ से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल थाने में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दूसरा पक्ष: युवती से छेड़खानी, घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप

दूसरी ओर, एक स्थानीय युवती ने चैंपियन, चरका और आयन उर्फ काला आयन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आरोपी उसके घर में घुस आए और अभद्र व्यवहार व छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने सामान तोड़ा और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस जांच में जुटी –

दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद हिंदपीढ़ी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, सभी आरोपों की गंभीरता से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *