जेपीएससी रिजल्ट में देरी पर राज्यपाल सख्त: आयोग से मांगा जवाब, मई तक परिणाम जारी करने का निर्देश

– देवेन्द्रनाथ महतो की चेतावनी – जून में होगा आंदोलन, अगर रिजल्ट नहीं आया तो मुख्य संवाददाता Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के सिविल सेवा परीक्षाफल की देरी को लेकर विद्यार्थियों और संगठनों का आक्रोश अब राजभवन तक पहुंच गया है। शनिवार को

जेपीएससी रिजल्ट में देरी पर राज्यपाल सख्त: आयोग से मांगा जवाब, मई तक परिणाम जारी करने का निर्देश
Advertisement

– देवेन्द्रनाथ महतो की चेतावनी – जून में होगा आंदोलन, अगर रिजल्ट नहीं आया तो

मुख्य संवाददाता

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के सिविल सेवा परीक्षाफल की देरी को लेकर विद्यार्थियों और संगठनों का आक्रोश अब राजभवन तक पहुंच गया है। शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और परीक्षाफल में हो रही देरी पर गहरी चिंता जताई।

Also Read : कांके में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: 40 आदिवासी महिलाओं को सिलाई मशीनें देकर जोड़ा गया

राज्यपाल ने लिया संज्ञान, आयोग से मांगा जवाब

प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन के आधार पर राज्यपाल ने तत्काल जेपीएससी से टेलीफोनिक वार्ता की और रिजल्ट प्रकाशन में देरी का कारण स्पष्ट करने तथा शीघ्र परिणाम जारी करने का निर्देश दिया। आयोग की ओर से जल्द समाधान का सकारात्मक आश्वासन भी दिया गया है।

देवेन्द्रनाथ महतो का सरकार पर हमला –

प्रेस को संबोधित करते हुए देवेन्द्रनाथ महतो ने कहा कि यह देरी केवल प्रशासनिक असावधानी नहीं बल्कि सेटिंग-गेटिंग और धांधली का परिणाम है। उन्होंने दो टूक कहा, अगर मई के अंत तक रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया तो जून में छात्रों व अभिभावकों के सहयोग से राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।”

इन पदों की देरी बनी चिंता का कारण

  • 11वीं से 13वीं सिविल सेवा
  • फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर
  • फूड सेफ्टी सिक्योरिटी ऑफिसर
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती

राजभवन में दो दिनी संवाद से बनी हलचल –

इससे पहले शुक्रवार को डुमरी विधायक जयराम महतो की पहल पर राज्यपाल से बातचीत हुई थी, जिसके बाद अनशनरत छात्र आंदोलन को विराम देने पर सहमत हुए थे। आज की मुलाकात इस संवाद का दूसरा चरण थी, जिसे प्रतिनिधियों ने सार्थक और सफल बताया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे:

देवेन्द्रनाथ महतो, सत्यनारायण शुक्ला, हर्षित सिंह, श्याम तिवारी, चंदन कुमार रजक और अजित महतो।

जेपीएससी अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा यह मुद्दा अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *