आईएएस विनय चौबे की तबियत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती

Ranchi : झारखंड में चर्चित शराब घोटाले में नामजद वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे की तबीयत गिरफ्तारी के तुरंत बाद बिगड़ गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा पकड़े गए चौबे को हाई ब्लड प्रेशर और किडनी संबंधित दिक्कतों के कारण रिम्स अस्पताल में

IAS विनय चौबे की तबियत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती
Advertisement

Ranchi : झारखंड में चर्चित शराब घोटाले में नामजद वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे की तबीयत गिरफ्तारी के तुरंत बाद बिगड़ गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा पकड़े गए चौबे को हाई ब्लड प्रेशर और किडनी संबंधित दिक्कतों के कारण रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी देखरेख मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. ऋषि तुहीन गुड़िया कर रहे हैं।

Also Read : वैज्ञानिकों की सेवानिवृत्ति पर हाईकोर्ट की रोक! BAU के निर्णय को चुनौती, ICAR से मांगा जवाब

प्रारंभिक जांच के अनुसार, चौबे की सेहत लगातार निगरानी में है और विभिन्न परीक्षण किए जा रहे हैं। हाल ही में उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ ACB द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद ED ने रांची व रायपुर समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिससे राज्य की प्रशासनिक हलचलें तेज हो गईं।

पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत चौबे की गिरफ्तारी और स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर से राजनीतिक गलियारों और नौकरशाही में खलबली मच गई है।

अब पूरे प्रदेश की निगाहें इस ओर टिकी हैं कि भ्रष्टाचार के इस बड़े मामले में जांच की दिशा और चौबे की स्वास्थ्य रिपोर्ट क्या मोड़ लेती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.